मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में कल सुबह आठ बजे से मतगणना,9:30 बजे से आने लगेंगे रुझान 9 सांसद जिसमें दो केंद्रीय मंत्री ,12 विधायक समेत 244 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
झारखंड में कल सुबह आठ बजे से मतगणना,9:30 बजे से आने लगेंगे रुझान  9 सांसद जिसमें दो केंद्रीय मंत्री ,12 विधायक समेत 244 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

झारखंड में कल सुबह आठ बजे से मतगणना,9:30 बजे से आने लगेंगे रुझान

9 सांसद जिसमें दो केंद्रीय मंत्री ,12 विधायक समेत 244 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

रांची: लोकसभा चुनाव -2024 की मतगणना चार जून मंगलवार को सुबह आठ बजे से शुरु होगी। चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 9:30 बजे से रुझान आने शुरु हो जायेंगे। झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों के लिए कुल 244 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। जिसमें 9 सांसद और 12 विधायक भी शामिल हैं। इसमें से दो केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और अन्नपूर्णा देवी सहित दो दर्जन से भी ज्यादा दिग्गजों की सियासी किस्मत तय होगी । झारखंड के जिन एक दर्जन विधायकों की किस्मत दांव पर लगी है, उनमें हजारीबाग से भाजपा के मनीष जायसवाल, कांग्रेस के जेपी पटेल, गिरिडीह से झामुमो के मथुरा महतो, दुमका से इसी पार्टी के नलिन सोरेन और भाजपा की सीता सोरेन, राजमहल से लोबिन हेंब्रम, लोहरदगा से चमरा लिंडा, जमशेदपुर से झामुमो के समीर मोहंती, सिंहभूम से इसी पार्टी की जोबा मांझी, धनबाद से भाजपा के ढुल्लू महतो और कोडरमा से सीपीआई एमएल के विनोद सिंह शामिल हैं । लोकसभावार प्रत्याशियों की बात करें तो धनबाद में सबसे ज्यादा 31 प्रत्याशी हैं। दूसरे नंबर पर रांची है, जहां 28 प्रत्याशी हैं। इसके अलावा खूंटा में 14, लोहरदगा में 09, सिंहभूम में 12, पलामू में 13, दुमका में 14, राजमहल में 11, गोड्डा में 16, हजारीबाग में 20, कोडरमा में 20, चतरा में 22, गिरिडीह में 17 और जमशेदपुर में 25 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतगणना के बाद हो जायेगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि झारखंड के 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना 14 केंद्रों पर होगी। मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। मतगणना मंगलवार की सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। उसके बाद इवीएम के मतों की गणना होगी। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत मतगणना केंद्र के भीतर किसी भी तरह का क्म्युनिकेशन डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। मतगणना केंद्र के भीतर गए एजेंट अगर एक बार भी मतगणना केंद्र के कैंपस से बाहर निकले, तो दोबारा वह भीतर नहीं जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि मतगणना के दौरान पलामू और चतरा में पारा 44 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। वहीं कोल्हान में दोपहर बाद बारिश का पूर्वानुमान है। वह सोमवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 27 राउंड में चतरा व कोडरमा में मतगणना होगी। खूंटी में सबसे कम 16 राउंड में मतगणना होगी। उसी तरह गोड्डा में 26, हजारीबाग और धनबाद में 25, दुमका और सिंहभूम में 24, राजमहल में 23, पलामू में 22, जमशेदपुर में 21, रांची और लोहरदगा में 20 तथा गिरिडीह में 19 राउंड में मतगणना होगी। पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 465 टेबुल बनाये गये हैं। वहीं इवीएम के मतों की गिनती 1429 टेबुलों पर होगी। उन्होंने बताया कि गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 24 राउंड में होगी। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में कुल 139 करोड़, 3 लाख, 9,542 रुपये मूल्य की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की गयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें