मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

वार्ड की अव्यवस्थाओं से नाराज पार्षद, सहयोग पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वार्ड की अव्यवस्थाओं से नाराज पार्षद, सहयोग पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

सीवान। सीवान नगर परिषद की कार्यशैली पर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब भाजपा के नगर अध्यक्ष अमित कुमार सिंह 'सोनू' की मां एवं वार्ड संख्या-37 की वार्ड पार्षद प्रेमलता देवी को अपने ही वार्ड की समस्याओं को लेकर बिहार सरकार के सहयोग पोर्टल का सहारा लेना पड़ा। वार्ड

पार्षद ने सहयोग पोर्टल पर दर्ज शिकायत में कहा कि वार्ड संख्या-37 में कई स्थानों पर नालियों के ढक्कन टूटे हुए हैं और कई सड़कों की लंबे समय से मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुले नालों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है।

शिकायत दर्ज होने के बाद बुधवार को नगर परिषद के अभियंताओं की टीम ने वार्ड संख्या-37 पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया। टीम ने शिकायत में बताए गए बिंदुओं की जांच की और आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि द्वारा सरकारी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराना इस बात का संकेत है कि नगर परिषद की व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच के बाद समस्याओं का समाधान कितनी जल्दी होता है।

बताया जाता है कि शिकायत को संबंधित विभाग के माध्यम से जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया गया है। यदि जांच में शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने की उम्मीद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें