मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

अजमेर में शॉर्ट सर्किट से कॉटन-जूट का गोदाम धधका, दस दमकलाें ने बुझाई आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अजमेर। माखूपुरा इंडस्ट्रीज एरिया में कांता कॉटन जूट फैक्ट्री के गोदाम में सोमवार रात एकाएक आग लग गई। आग से लाखों का नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने करीब दो घंटे में इस पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सूचना पर आदर्शनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।थाना प्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि गोदाम में कॉटन जूट और अन्य सामान था। सामान ज्वलनशील होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास की फैक्ट्रियों से पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से सई और जूट के ढेर को खंगाल कर पानी का छिड़काव कराया। आग से गोदाम में रखा माल पूरी तरह जल गया है। फैक्ट्री मालिक धोलाभाटा निवासी नंद किशोर धनवानी नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें