मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में तेजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 14 मार्च । घरेलू सर्राफा बाजार में सोना में आज करेक्शन

होता नजर आ रहा है। शिखर पर पहुंचने के बाद सोना में मुनाफावसूली शुरू हो

गई है, जिसके कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में इस चमकीली धातु की

कीमत में 130 रुपये प्रति ग्राम से लेकर 250 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की

गिरावट आई है। सोने के विपरीत चांदी में आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। इस

तेजी के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 77,000 रुपये प्रति

किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

देश की राजधानी

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 66,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर

कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 60,750 रुपये प्रति 10

ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 66,110 रुपये प्रति 10

ग्राम और 22 कैरेट सोना 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा

है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 67,930 रुपये प्रति 10

ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 61,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई

है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 66,160 रुपये

प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 60,650 रुपये प्रति 10 ग्राम

की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 66,110 रुपये

प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर

पहुंचा हुआ है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज

66,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 60,600 रुपये

प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की

कीमत 66,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 60,650

रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट

सोना 66,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 60,600 रुपये प्रति 10

ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में

कमजोरी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद

और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 60,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर

कारोबार कर रहा है। वहीं इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट

सोना 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें