मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर,। नगर निगम कमिश्नर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी के एमडी अबिनाश

मिश्रा ने शनिवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स का औचक निरीक्षण किया। इस

दौरान सहायक कलेक्टर अनुपमा आनंद सहित स्मार्ट सिटी के तकनीकी अधिकारी भी

साथ थे।

एम डी श्री मिश्रा ने निरीक्षण भ्रमण के दौरान बूढ़ातालाब

स्थित पुराने धरना स्थल में संचालित सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति की

जानकारी ली और शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। महराजबंध तालाब में

चल रहे एसटीपी निर्माण कार्य के प्रगति की भी उन्होंने जानकारी ली। यहां

पाथ-वे,स्ट्रीट लाइट जैसे सभी कार्य जल्द पूरा करने निर्देश भी दिया है ।

स्मार्ट सिटी द्वारा निष्पादित किए जा रहे लाखे नगर चौक से पुरानी बस्ती

तक अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य की जानकारी भी ली और यहाँ स्ट्रीट लाइट पोल

जल्द लगाने का निर्देश दिया ।

जल प्रदाय हेतु वाटर सप्लाई

के निरीक्षण के लिए श्री मिश्रा आमापारा बजरंग नगर,मौदहापारा भी पहुंचे और

रहवासियों से सीधे जानकारी भी ली।पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई

सड़कों को तत्काल दुरुस्त करने उन्होंने कार्य एजेंसी से कहा। निरीक्षण

भ्रमण के दौरान जोन कमिश्नर राकेश शर्मा स्मार्ट सिटी के उप-प्रबंधक संजय

अग्रवाल, अमित मिश्रा,असिस्टेंट मैनेजर शुभम तिवारी,श्रीमती नेहा पटेल,

योगेंद्र साहू भी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें