देश में कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों को लेकर आयी बड़ी खबर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से संक्रमित लोगों के आँकड़े पेश किए हैं जो संतोषजनक है। मंत्रालय के आंकडे के अनुसार राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ (95.21 करोड़ दूसरी डोज और 22.87 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं।
बीते चौबीस घंटों में 1,198 टीके लगाए गए भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 30,041 है सक्रिय मामलों की दर 0.07 प्रतिशत है स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.75 प्रतिशत है। बीते चौबीस घंटों में 6,135 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,44,05,550 है। पिछले 24 घंटों में 2,961 नए मामले सामने आए। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 2.12 प्रतिशत है।
साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 2.63 प्रतिशत है। अब तक 92.75 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 1,39,814 जांच की गई। फिलहाल ये खबर संतोषजनक है कि देश से कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में लगातार कमी हो रही है।





