मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

कोपा डेल रे : रियल सोसिदाद, गिरोना, सेल्टा क्वार्टरफाइनल में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पैम्प्लोना,

(स्पेन), 18 जनवरी । रियल सोसिदाद ने बुधवार रात ओसासुना को 2-0 से

हराकर कोपा डेल रे के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

रियल सोसिदाद के कप्तान मिकेल ओयारज़ाबल ने 57वें मिनट में पेनल्टी स्पॉट से गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

इसके बाद इंजुरी टाइम के छठे मिनट में मिकेल मेरिनो ने टीम के लिए दूसरा गोल करते हुए रियल सोसिदाद की जीत सुनिश्चित कर दी।

अन्य

मुकाबलों में, ला लीगा के लीडर गिरोना ने क्लब के इतिहास में दूसरी बार

क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। गिरोना के लिए क्रिस्टियन स्टौनी ने

15वें और 19 मिनट में (पेनल्टी स्पॉट से दूसरा) गोल कर टीम को 2-0 से आगे

कर दिया। मैच के 26वें मिनट में डेली ब्लाइंड ने गिरोना के लिए तीसरा गोल

किया। हालांकि मैच के 36वें मिनट में रैंडी नटेका ने रेयो वैलेकेनो के लिए

एकमात्र गोल किया और स्कोर 3-1 हो गया। अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित

हुआ और गिरोना ने 3-1 से जीत दर्ज की।

एक अन्य मैच में सेल्टा विगो ने मेस्टल्ला स्टेडियम में वालेंसिया को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

सेल्टा

विगो के लिए ग्रीक स्ट्राइकर अनास्तासियोस डोउविकस ने दो और लुका डे ला

टोरे ने एक गोल किया, वेलेंसिया के लिए एकमात्र गोल पेपेलु ने किया।

मंगलवार

को, एथलेटिक बिलबाओ ने एलेव्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर 2-0 से जीत हासिल

की, सेविला ने गेटाफे के खिलाफ 3-1 से जीत हासिल की और मल्लोर्का ने

टेनेरिफ़ को 1-0 से हरा दिया।

अंतिम दो क्वार्टरफाइनल

स्थानों का फैसला आज रात को होगा जब एटलेटिको मैड्रिड का मुकाबला रियल

मैड्रिड से होगा और एफसी बार्सिलोना का मुकाबला यूनियनिस्टास डी सलामांका

से होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें