मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल में तेजी से हो रहा धर्मांतरण चिंता का विषयः अनिरुद्धाचार्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

काठमांडू, । भारतीय कथावाचक अनिरुद्धाचार्यजी महाराज ने नेपाल में

तेजी से हो रहे धर्मांतरण पर चिंता जाहिर की है। श्रावण महीने में

पशुपतिनाथ मंदिर में आयोजित कोटि होम महायज्ञ में प्रवचन के लिए आए

अनिरुद्धाचार्यजी महाराज ने कहा कि नेपाल प्रकृति, धर्म और संस्कृति की

दृष्टि से एक पवित्र स्थान है। नेपाल और भारत के लोगों के प्रकृति एवं

संस्कृति से जुड़े होने से दोनों देशों के बीच का संबंध अद्वितीय और अनुपम

है।

भारत में जातिगत जनगणना पर हो रही चर्चा पर टिप्पणी करते हुए

अनिरुद्धाचार्यजी ने इसे हिन्दू समाज के लिए अभिशाप बताया है। अपनी कथा के

दौरान उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज को अपनी जाति के कारण एक-दूसरे के साथ

भेदभाव नहीं करना चाहिए। सभी मनुष्य एक हैं। उन्होंने जाति के आधार पर

भेदभाव और छुआछूत का हिन्दू समाज में कोई स्थान नहीं होने की बात भी कही।

नेपाल

में मिशनरियों के द्वारा धड़ल्ले से धर्म परिवर्तन होने का जिक्र करते हुए

अनिरुद्धाचार्यजी ने कहा कि नेपाल की पहचान हिन्दू राष्ट्र की है। पूरे

विश्व में नेपाल को एकमात्र हिन्दू राष्ट्र के रूप में जानते पहचानते हैं।

जिस तरह से हाल ही में धर्म परिवर्तन के मामले बढ़ रहे हैं वह ना सिर्फ

नेपाल के लिए बल्कि भारत के लिए भी चिंता का विषय है। इस तरह धर्म बदलने से

नेपाल हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा। इसको लेकर दोनों देशों की समाज को चिंता

करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नेपाल का सबसे करीबी दोस्त भारत है। नेपाल और

भारत के रिश्ते हमेशा अच्छे रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि भारत की वजह से

नेपाल की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें