मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

तेजस्वी यादव की 'माई बहिन मान योजना' को लेकर शुरू हुआ विवाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तेजस्वी यादव की 'माई बहिन मान योजना' को लेकर शुरू हुआ विवाद

पटना। राजद के नेता तेजस्वी यादव की महागठबंधन की सरकार बनने के बाद माई बहिन मान योजना के तहत सभी महिलाओं को 2500 रुपए प्रति महीने देने की घोषणा अब विवादों में फंसती जा रही है।

दरभंगा जिले की एक महिला ने इस योजना को लेकर ठगी करने का आरोप तक लगा दिया है। दरअसल, इस योजना को लेकर राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न इलाकों में महिलाओं से फॉर्म भरवाया जा रहा है। राजद का तर्क है कि सरकार बनने के बाद डेटा कलेक्शन में देरी नहीं हो और तत्काल महिलाओं के लिए इस योजना को लागू किया जाए, इस कारण अभी भी फॉर्म भरवाया जा रहा है।

इधर, भाजपा शुरू से ही इस योजना को लेकर महागठबंधन को कटघरे में खड़ा करती रही है। इस बीच, दरभंगा के सिंहवाड़ा थाने में एक महिला ने माई बहिन मान योजना के जरिए ठगी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी दर्ज करने वाली महिला गुड़िया देवी ने आरोप लगाया है कि माई बहिन मान योजना का 2500 रुपये का लाभ लेने का फॉर्म भरवाया गया, जिसके लिए मुझसे 200 रुपये की ठगी की गई है।

महिला का आरोप है कि हम भोली-भाली महिलाओं का आधार नंबर, बैंक खाता संख्या और मोबाइल नंबर लेकर उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। इस मामले में लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव, संजय यादव, ऋषि मिश्रा और मशकुर अहमद को आरोपी बनाया गया है। इस संबंध में आज जब तेजस्वी यादव से पूछा गया, तब उन्होंने कहा कि मुद्दे से भटकाया जा रहा है।

मंत्री पत्रकारों से मारपीट कर रहे हैं। उलटे मुझ पर और मेरे लोगों पर केस किया गया है। लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सबको पता है कि मेरे खिलाफ किसने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। केस होना कौन सी बड़ी बातहै?, आओ यहां आकर मुझे ले जाओ। पत्रकारों के लिए जो लड़ रहा है, उस पर भी एफआईआर करवाई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें