मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तानी मौलवियों के विवादित वीडियो शेयर किए, मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर नगर में एक मौलाना द्वारा सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी मौलवियों के विवादित वीडियो शेयर करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार सुबह उसके घर पर दबिश दी, लेकिन उससे पहले ही वह फरार हो गया था। अब उसके संभावित ठिकानों पर छापे मारकर मौलाना की तलाश की जा रही है। यह कार्रवाई अखंड हिंदू सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज प्रजापत द्वारा थाने में प्रस्तुत आवेदन के आधार पर की गई है।जानकारी के अनुसार महिदपुर के रहने वाले मौलाना तुरब अली ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दो वीडियो शेयर किए थे, जिनमें पाकिस्तानी मौलवियों द्वारा गोवंश की कुर्बानी से संबंधित धार्मिक बातें कही जा रही थीं। रविवार की रात महिदपुर निवासी अखंड हिंदू सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज प्रजापत ने थाने में मौलाना तुरब अली के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया था। इसमें कहा था कि तुरब अली ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं। ये पाकिस्तान के मौलवियों के हैं। मनोज प्रजापत का आरोप है कि इन पोस्ट से हिंदू समाज की धार्मिक भावना आहत हुई हैं और इनकी सामग्री सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने थाना प्रभारी को विवादित वीडियो की पेनड्राइव भी सौंपी थी।अखंड हिंदू सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज प्रजापत ने अपने आवेदन में यह भी कहा कि मौलाना के फेसबुक अकाउंट पर अन्य विदेशी मौलानाओं की सामग्री भी देखी गई है, इसलिए इस एंगल से भी जांच की आवश्यकता है। इस पर पुलिस ने तुरब अली के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।महिदपुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मनोज प्रजापत ने विवादित वीडियो की पेनड्राइव भी सौंपी है। उन्होंने मौलाना तुरब अली के अन्य सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच की मांग की है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मौलाना के घर गई थी, लेकिन वह भाग निकला। उसकी तलाश कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो की फॉरेंसिक जांच और तकनीकी विश्लेषण के लिए उसे साइबर सेल को भेजा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें