मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान हाईकोर्ट परिसर संविदा कर्मी ने लगाया फांसी का फंदा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर।अशोक नगर थाना इलाके में राजस्थान हाईकोर्ट परिसर स्थित अपील सेक्शन की तीसरी मंजिल के एक कमरे में शुक्रवार सुबह एक संविदा कर्मी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर तुरंत फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल)टीम की मदद से सबूत जुटाए है। साथ ही मृतक के शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी आत्महत्या की सूचना देकर जयपुर बुलाया है। जिसके बाद दिन में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।पुलिस ने बताया कि बांदीकुई के रहने वाले मनीष सैनी ने आत्महत्या की है। जो पिछले काफी समय से राजस्थान हाईकोर्ट में संविदा पर काम कर रहा था। जो शुक्रवार सुबह रोज की तरह काम पर हाईकोर्ट आया था। इसके बाद हाईकोर्ट के बी-ब्लॉक स्थित तीसरी मंजिल पर अपील सेक्शन के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहां कार्यरत कर्मचारियों के आकर देखने पर कमरे के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाकर शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मृतक के परिजनों सहित उसके कर्मचारियों से इस मामले में पूछताछ करने में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें