मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड की हॉट सीट गाण्डेय में मुकाबला कल्पना सोरेन और मुनिया देवी के बीच

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड की हॉट सीट गाण्डेय में मुकाबला कल्पना सोरेन और मुनिया देवी के बीच

गिरिडीह। गिरिडीह जिले की गाण्डेय विधानसभा सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में से एक है। यह विधानसभा नब्बे के दशक में पांच आदिवासियों की भूख से हुई कथित मौत को लेकर सुर्खियो में रहा है, लेकिन इस बार गाण्डेय क्षेत्र गरीबी के लिए नहीं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन की पुत्रवधु सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के चुनाव समर में होने के कारण है।वर्ष 2019 के विधान सभा चुनाव में जेएमएम के डॉ सरफराज अहमद ने भारतीय जनता पार्टी के प्रों जेपी वर्मा को पराजित किया था। लेकिन झारखण्ड में बदलती राज​नैतिक परिस्थियों के कारण दिसम्बर में डॉ अहमद ने विस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और अब वे राज्य सभा के सांसद है। डॉ अहमद के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई गाण्डेय सीट पर जेएमएम की शीर्ष नेत्री सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन को पार्टी आलाकमान ने संसदीय चुनाव के साथ हुए उप चुनाव में प्रत्याशी बनाया। वह पति हेमंत के जेल में रहते हुए सक्रिय राजनीति में आयीं कल्पना सोरेन ने अपने पहले चुनाव में भाजपा के दिलीप वर्मा को करीब 26 हजार वोटो के अंतर से पराजित कर विधायक बनीं। विजयी कल्पना सोरेन को 109827 वोट मिले और भाजपा के दिलीप वर्मा को 82678 वोट प्राप्त हुए।इस बार विधायक कल्पना सोरेन का मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी गिरिडीह जिला परिषद की अध्यक्ष मुनिया देवी से है। इस सीट पर फारवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी राज़ेश यादव समेत अन्य 14 दलिय व निर्द​​लीय मैदान में हैं। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।आगामी 20 नवम्बर को होने वाले गाण्डेय विस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या तीन लाख 12 हजार से अधिक है। जिसमें एक लाख 62 हजार पुरुष और एक लाख 50 हजार से अधिक महिला वोटर हैं। ढाई प्रखण्डों वाले गाण्डेय विस क्षेत्र में विकास की बात की जाय तो 1977 के बाद से जेएमएम के स्व. सालखन सोरेन छह बार, भाजपा के लक्षमण स्वर्णकार दो बार, जेपी वर्मा एक बार और डॉ सरफराज अहमद दो बार पहले कांग्रेस और 2019 में जेएएम के टिकट पर एक बार विधायक रह चुके हैं। लेकिन गली,नली, छोटे-छोटे पुल पुलिया छोड़ दिया जाय तो करीब 40 वर्षों में कोई उल्लेखनीय विकास नहीं हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें