मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

धमतरी-सालों बाद हाे रहा सड़क किनारे फुटपाथ का निर्माण,आवाजाही होगी सुगम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धमतरी,शहरवासियों की सुगम आवाजाही के लिए लंबे समय बाद धमतरी शहर

में फुटपाथ का निर्माण शुरू हुआ है। धमतरी शहर में गोकुलपुर वार्ड लक्ष्मी

निवास चौक के आगे लगभग महीने भर से फुटपाथ का निर्माण किया जा रहा है।

लक्ष्मी निवास चौक से ब्रह्म चौक तक फुटपाथ निर्माण होने से यहां के

रहवासियों को काफी राहत मिलेगी क्योंकि यह क्षेत्र काफी व्यस्ततम है। इस

मार्ग में आवाजाही बनी रहती है।

इस मार्ग से ही मां

विंध्यवासिनी मंदिर की ओर लोग जाते हैं। धमतरी शहर के अलावा आसपास के गांव व

दूरदराज से लोग माता दर्शन के लिए इस मार्ग से ही आवाजाही करते हैं, ऐसे

में सड़क किनारे चलने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

कई बार दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इसी प्रकार मां विंध्यवासिनी

मंदिर से लेकर रामबाग क्षेत्र में भी लोगों की सुगम आवाजाही के लिए फुटपाथ

का निर्माण किया गया है।

नगर निगम महापाैर विजय देवांगन ने कहा कि

लोगों की सुविधा को बढ़ाने के लिए नगर निगम द्वारा भरसक प्रयास किया जा रहा

है। फुटपाथ निर्माण से सुगम आवाजाही होगी। जिन स्थानों पर फुटपाथ पर

अतिक्रमण हो रहा है, उन्हें निगम द्वारा हटाया जाएगा।

फुटपाथ के ऊपर हो रहा है व्यवसाय

नगर

निगम द्वारा लोगों की बेहतर आवाजाही के लिए हालांकि फुटपाथ का निर्माण

किया गया, लेकिन गैर जिम्मेदार लोग नए बनाए गए फुटपाथ के ऊपर ही व्यवसाय कर

रहे हैं। इसे निगम प्रशासन भी नहीं हटा रहा। इससे फुटपाथ बनाने का औचित्य

नजर नहीं रह जाता। जिन्हें फुटपाथ पर चलना चाहिए वे पक्की सड़क पर चलते

दिखाई देते हैं, इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें