मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव , हाजीपुर की हवा हुई सबसे खराब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना बिहार के तापमान में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। राज्य के कई जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। सर्द पछुआ हवा से शाम ढ़लते ही लोगों को कनकनी महसूस रही है। साथ ही हवा की क्वालिटी भी खराब हो गई है।सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक इन दिनों शाम होते ही हवा की क्वालिटी खराब हो जा रही है। 22 नवम्बर की रात्रि 12 बजे तक हाजीपुर का एक्यूआई-384, बेतिया का 331, राजगीर का 330, मुजफ्फरपुर का 316 और बक्सर का एक्यूआई-304 रिकार्ड किया गया। इन जिलों की हवा रेड जोन यानी खतरनाक श्रेणी में है। इसके अलावा राजधानी पटना का एक्यूआई-237 दर्ज किया गया। पिछले कई दिनों से यह देखी जा रही है कि शाम ढलते ही हवा की क्वालिटी खराब हो जा रही है। हाजीपुर की हवा तो कई दिनों से बेहद खराब स्थिति में है।पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा या धुंध छाया रहेगा। दिन में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान उत्तर बिहार के ज्यादातर जिलों में मध्यम स्तर का कोहरा दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, अगले हफ्ते से ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है।आज यानी 22 नवम्बर को बिहार के अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा रहेगा। दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। शाम होते ही कनकनी शुरू हो जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें