मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

भारत तिवारी एनकाउंटर मामले में बयान देने वाले कांस्टेबल आशीष कुमार तिवारी को किया गया सस्पेंड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारत तिवारी एनकाउंटर मामले में बयान देने वाले कांस्टेबल आशीष कुमार तिवारी को किया गया सस्पेंड

पटना। भोजपुर में भरत तिवारी की एनकाउंटर में हुई मौत को लेकर मचे विवाद के बीच पूर्वी चंपारण पुलिस ने मोतिहारी पुलिस लाइंस में तैनात एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि उसने इस मामले को लेकर सार्वजनिक रूप से ऐसी बातें कहीं, जो वायरल हो गईं।

पुलिस प्रशासन की विभागीय जांच के बाद कॉन्स्टेबल आशीष कुमार तिवारी को सस्पेंड किया गया है। आशीष कुमार तिवारी ने सोशल मीडिया और मीडिया संस्थानों के सामने बयान दिए थे, जिनमें उन्होंने खुद को भरत तिवारी का भाई बताया और एनकाउंटर मामले पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की।

पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने बताया कि संबंधित पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ने इस मामले की जांच की थी।

प्रभात ने अपने लिखित बयान में कहा, "जांच रिपोर्ट की समीक्षा के बाद विभाग ने कॉन्स्टेबल को तुरंत सस्पेंड करने का आदेश दिया।"

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें आशीष कुमार तिवारी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह खुद को बिहार पुलिस का कॉन्स्टेबल बताते हैं और भरत तिवारी की मौत के बारे में टिप्पणी करते हैं।

वीडियो के वायरल होने के बाद मोतिहारी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान कॉन्स्टेबल को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया था। हालांकि उनका जवाब संतोषजनक नहीं था, जिसके कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

यह घटनाक्रम भरत भूषण तिवारी की मौत को लेकर चल रही सार्वजनिक और राजनीतिक बहस के बीच हुआ है। भोजपुर जिले में हुए एनकाउंटर की न्यायिक जांच चल रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर कांस्टेबल आशीष तिवारी का व्यवहार पुलिसकर्मियों पर लागू होने वाले सेवा आचरण नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया। जांच में कॉन्स्टेबल की पिछली पोस्टिंग के दौरान अनुशासन से जुड़े मामलों पर भी विचार किया गया।

आरोप है कि जनवरी 2023 में हरपुर पुलिस स्टेशन में तैनाती के दौरान आशीष ने नाइट पेट्रोलिंग ड्यूटी के समय एक साथी पुलिस अधिकारी को चाकू से धमकाया था।

अगस्त 2024 में पिपराकोठी पुलिस स्टेशन में तैनाती के दौरान साथियों के साथ दुर्व्यवहार किया और अपनी सर्विस रिवॉल्वर साथी कर्मियों की ओर तान दी। अधिकारियों ने बताया कि विभागीय कार्रवाई के दौरान इन पुरानी घटनाओं की भी जांच की गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें