मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

'घुसपैठियों को नागरिक बनाने की साजिश', विजय सिन्हा का कांग्रेस-राजद पर बड़ा हमला, तेजस्वी के रोजगार वादों पर तंज

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
'घुसपैठियों को नागरिक बनाने की साजिश', विजय सिन्हा का कांग्रेस-राजद पर बड़ा हमला, तेजस्वी के रोजगार वादों पर तंज

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस और राजद पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि ये लोग भ्रम फैलाकर राज्य की जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान, विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव के रोजगार के वादों पर भी कटाक्ष किया।

घुसपैठियों के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पूरे देश को धर्मशाला बनाने का खेल कांग्रेस ने खेला है। कांग्रेस के खिलाफ जिस राजद का जन्म हुआ, उसी कांग्रेस के गोद में बैठकर लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव घुसपैठियों को स्थापित करने, सरकारी योजनाओं में भागीदार बनाने और उन्हें भारत का नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।

इस दौरान, विजय कुमार सिन्हा ने लालू प्रसाद यादव को भ्रष्टाचारियों का नायक कहा।

उन्होंने कहा कि जब घुसपैठ को देखते हुए संवैधानिक संस्था (चुनाव आयोग) ने कदम उठाया है, तो उसके खिलाफ भ्रम फैलाया जा रहा है। वातावरण को दूषित किया जा रहा है। ऐसी मानसिकता राष्ट्रहितैषी नहीं है। ये लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं और घुसपैठियों के जरिए तुष्टिकरण की राजनीति और देशवासियों का हक उन्हें दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।

विजय सिन्हा ने कहा, "कांग्रेस और राजद का यह खेल अब नहीं चलेगा। हर भारतीय को सावधान रहना है और सच्चाई को जानना होगा।"

बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बैठक और राहुल गांधी के आगामी दौरे पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "ये लोग चुनाव में पिकनिक मनाने आते हैं। कई दशकों तक सत्ता में बैठकर ये राजनीति को अपनी जागीर समझ लिए हैं। कांग्रेस और राजद के लोग अपनी जमींदारी बढ़ाने का खेल खेलना चाहते हैं। यह बिहार है, यहां की जनता उनकी जमींदारी को स्वीकार नहीं करेगी।"

तेजस्वी यादव के बिहार में रोजगार और नौकरी के वादों पर तंज कसते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "रोजगार छीनने वाला रोजगार देगा? नियुक्ति के नाम पर जमीन लिखाने वाला, बिहारियों को बर्बाद करने वाला, बिहारी को गाली बनाने वाला, बिहारी के सम्मान की मंशा नहीं, ये छिपे भेड़िए की तरह भूखे हैं।"

उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी तंत्र को लूटने के लिए राजद-कांग्रेस ने कास्ट, करप्शन और क्राइम को पोषित किया है, जिसने बिहार को बर्बाद किया है।

इस मानसिकता के लोग जब तक रहेंगे, बिहार आगे नहीं बढ़ सकता है।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पटना में शुक्रवार सुबह खनन विभाग के कमांड और कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "खनन कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और सुशासन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। राज्य की प्राकृतिक संपदाओं का संरक्षण और उनका समुचित उपयोग ही बिहार के सतत विकास की आधारशिला है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें