मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार सरकार के अधिकारी के तीन ठिकानाें पर ईओयू का छापा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार सरकार के अधिकारी के तीन ठिकानाें पर ईओयू का छापा

पटना। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आज सुबह राजधानी पटना, सहरसा और सीतामढ़ी में छापा मारा है। यह कार्रवाई बिहार सरकार के एक अधिकारी के आवास और अन्य स्थानों पर की गई है।अधिकारियों के अनुसार, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बीएसइआईडीसी) के कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार के ठिकानों पर दबिश दी गई है। ईओयू की एक टीम सीतामढ़ी, तीन टीमें सहरसा और दो टीमें पटना में कार्रवाई कर रही हैं। टीमों में आर्थिक अपराध इकाई के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं। तीनों जगह सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं।ईओयू की प्रारंभिक जांच में पता चला प्रमोद कुमार के पास ज्ञात आय से 309.61 प्रतिशत अधिक संपत्ति है। इस आधार पर आर्थिक अपराध थाना में 9 जुलाई को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।आज अभी तक की कार्रवाई में जमीन-जायदाद के कागजात, बैंक खाते, निवेश से जुड़ी फाइलें और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल डेटा की फॉरेंसिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। बिहार पुलिस मुख्यालय ने बयान में कहा कि यह छापेमारी राज्य सरकार की 'भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन' नीति के तहत की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें