मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

एनडीए पर कांग्रेस की भविष्यवाणी, सिर फुटौव्वल के कारण जल्द गिरेगी सरकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा है कि हम सभी की इज्जत करने वाले लोग हैं और आज जो सरकार बनेगी, उसको धन्यवाद और बधाई देते हैं लेकिन आप लोगों ने यह पुरानी कहावत जरूर सुनी होगी कि कभी-कभी लोग जीत कर भी हार जाते हैं और कभी-कभी हरने वाले लोग भी जीतने वाले से कम नहीं होते। आप जीत तो गए हैं, लेकिन आपकी निगाहें शर्म से झुकी हैं। बिहार के युवाओं ने महागठबंधन की सरकार के नौकरी मॉडल को देखा है और हम पूरी मजबूती के साथ महागठबंधन के साथ बने हुए हैं और हम लोग अब जनता के बीच जाकर आप लोगों की बात और हमारी बात जनता के सामने रखेंगे।

शकील अहमद खान ने कहा कि सदन में जो बातें विपक्ष की ओर से कही गई हैं, उसका कोई जवाब नहीं है। आने वाले दिनों में सिर फुटौव्वल देखने को मिलेगा। अगर आने वाले दिनों में बिहार में यह नई एनडीए की सरकार भी जल्द गिर जाए तो इसमें कोई नई बात नहीं होगी। हम लोग कांग्रेस की विचारधारा के साथ बिहार के विकास के लिए हर संभव कुर्बानी देने के लिए तैयार है और सांप्रदायिक ताकत से हम लोग आजीवन लड़ते रहेंगे। बीजेपी के इतिहास के बारे में तो नीतीश कुमार ने कई बार कहा है कि ये देश बदल देंगे। लेकिन आप हमेशा बदलते रहे हैं, इसके लिए आपको इतिहास आपको याद रखेगा

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें