मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

सीमापुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का लिया संकल्प

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीमापुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का लिया संकल्प

सीमापुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का लिया संकल्प

नई दिल्ली, 3 जुलाई। दिल्ली के सीमापुरी वार्ड में कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष श्री वाई पोल के नेतृत्व में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई। इस बैठक में प्रमुख ऑब्जर्वर प्रमोद जैन, ध्सीयान पाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, सीमापुरी महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती जाकिया, बालप्रीत सिंह, श्रीमान सेल्वन, श्रीमान येसुदास, कमल किशोर सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेता उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को वार्ड और ब्लॉक स्तर पर पुनः सशक्त बनाना था। ब्लॉक अध्यक्ष वाई पोल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएं और उन लोगों को पुनः कांग्रेस से जोड़ें, जो किसी कारणवश पार्टी से दूरी बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि हम सभी कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों को फिर से एक मंच पर लाएं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए संगठित प्रयास करें।

बैठक में ऑब्जर्वर प्रमोद जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार दिल्ली के चुनावों में पूरी मजबूती और रणनीतिक तैयारी के साथ उतरने जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता ब्लॉक स्तर पर निरंतर मेहनत कर रहे हैं और जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों और कामों को सामने रख रहे हैं। प्रमोद जैन ने विश्वास जताया कि संगठन की यह मेहनत जल्द ही रंग लाएगी और कांग्रेस एक बार फिर दिल्ली में मजबूती से उभरेगी।

इस अवसर पर वाई पोल ने बताया कि दिल्ली के हर ब्लॉक के अध्यक्षों के साथ लगातार समन्वय और संवाद बनाए रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीमापुरी सहित दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत से सक्रिय हैं और जनता का व्यापक समर्थन भी मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कांग्रेस न केवल संगठनात्मक स्तर पर और मजबूत होगी, बल्कि जनादेश के रूप में इसका परिणाम भी देखने को मिलेगा।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे और दिल्ली की जनता के लिए एक सशक्त और जवाबदेह विकल्प के रूप में कांग्रेस को स्थापित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें