मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस इकोनॉमिक सर्वे कराकर गरीबों का धन छीनना चाहती हैः डॉ. मोहन यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क5 मिनट का पठन

खरगोन/सागर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को खरगोन लोकसभा

क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र पटेल के समर्थन एवं सागर लोकसभा

क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े के समर्थन में बड़तुमा में आयोजित

जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में

इकोनॉमिक सर्वे कराने की बात कही है। कांग्रेस इकोनॉमिक सर्वे कराकर

गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों का धन छीनना चाहती है।

कांग्रेस मेहनत से कमाया धन छीनना चाहती है

मुख्यमंत्री

ने कहा कि कांग्रेस देश के गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों सहित हम

सबका मेहनत से कमाया हुआ धन छीनना चाहती है। यह लोकतंत्र में कभी नहीं हो

सकता। वर्ष 2013 से पहले देश में कांग्रेस की सरकार थी और उस समय तत्कालीन

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी यह बोला था कि इस देश पर पहला हक मुसलमानों

का है। कितना दुर्भाग्य है कि कांग्रेस हमेशा से हिन्दू-मुसलमानों के बीच

में फूट डालकर शासन करती रही। घमंडिया गठबंधन के लोग पानी पी-पीकर रोज

एकमात्र व्यक्ति को गाली देते हैं। उन्हें कोई और नहीं मिलता। सोनिया गांधी

इसलिए गाली देती हैं कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नहीं बनने दे रहे

हैं, लालू यादव इसलिए गाली दे रहे हैं कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री नहीं बनने

दे रहे हैं, ममता बनर्जी इसलिए गाली देती हैं कि उनके भतीजे को आगे नहीं

आने दे रहे हैं। यह सभी अपने-अपने खानदान को आगे बढ़ाने के लिए निकले हैं।

इन्हें देश की चिंता नहीं है। देश और देश के 140 करोड़ लोगों की चिंता करने

का काम प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। वे भारत को मान-सम्मान दिलाने के लिए

लगातार काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने पूरा जीवन देश सेवा में लगा दिया

उन्होंने

कहा कि जिस प्रकार से हनुमानजी का जीवन सदैव त्याग करने एवं दूसरों को

देने के लिए रहा वैसे ही प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपना पूरा जीवन देश सेवा

को समर्पित कर दिया। जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने अपने

वेतन, भत्तों की राशि भी अपने कर्मचारियों के बच्चों को पढ़ाने-लिखाने के

लिए दान कर दी। उन्होंने अपने लिए कभी कुछ नहीं किया। जो भी वेतन, भत्तों

की राशि आती है उसे अब गंगा मैया की सेवा में लगा रहे हैं।

भाजपा हर वर्ग के लोगों से प्रेम करती है

मुख्यमंत्री

ने कहा कि भाजपा हर वर्ग के लोगों से प्रेम करती है। हम गरीबों,

आदिवासियों, मुसलमानों सभी से प्रेम करते हैं, तभी तो देश के सर्वोच्च पदों

पर इन्हें बैठाते हैं। यह काम कांग्रेस की सरकार में कभी नहीं हुआ।

उन्होंने कभी किसी आदिवासी को, किसी मुसलमान को देश का राष्ट्रपति नहीं

बनाया। हम गरीबों से प्रेम करते हैं, इसलिए गरीब घर से निकले हुए व्यक्ति

यहां पर प्रधानमंत्री बनते हैं, मुख्यमंत्री बनते हैं। यह काम सिर्फ भाजपा

और प्रधानमंत्री मोदी ही कर सकते हैं। कांग्रेस के लोग तो एक-दूसरे को आपस

में लड़ाते रहते हैं और इसी आधार पर उनकी राजनीति चलती है। यह काम वे वर्षों

से करते आ रहे हैं। देश की आजादी के बाद से ही उनकी मानसिकता इस तरह की

रही है। जब देश आजाद हुआ तो सबसे पहले हिन्दुस्तान-पाकिस्तान का बंटवारा

करवा दिया और फिर हिन्दू-मुसलमानों के बीच में फूट डालकर शासन करते रहे।

टंट्या मामा को भाजपा ने दिलाया सम्मान

मुख्यमंत्री

डॉ यादव ने कहा कि निमाड़ की धरती हमेशा से वीरों की धरती रही है। टंट्या

मामा जैसे महान योद्धा, जिन्होंने अंग्रेजों के दांत भी खट्टे कर दिए थे।

टंट्या मामा ने आदिवासी, गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन कांग्रेस ने कभी

उनका सम्मान नहीं किया। इतने वर्षों तक देश-प्रदेश में शासन किया, लेकिन

कांर्ग्रेस ने टंट्या मामा को उनका सम्मान नहीं दिलाया। टंट्या मामा, रानी

अवंती बाई लोधी इन सभी ने अपना जीवन भारत की प्रगति और आजादी के लिए खफा

दिया, लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस ने इनके लिए कभी कुछ नहीं किया। अब

भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी उनको सम्मान दिला रहे हैं। हर वर्ष उनकी जयंती

मनाई जा रही है। यह सिर्फ टंट्या मामा ही नहीं, बल्कि संपूर्ण आदिवासी

वर्ग का सम्मान है।

आदिवासी लोकनृत्य और गीतों के साथ निकला रोड शो, मुख्यमंत्री पर हुई फूलों की वर्षा

मुख्यमंत्री

डॉ. यादव ने खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह

पटेल के समर्थन में सभा को संबोधित करने के बाद नामांकन रैली में भी

सहभागिता की। वे रथ पर सवार होकर खरगोन के प्रमुख मार्गों से निकले। इस

दौरान आदिवासी लोकनृत्य और आदिवासी गीतों के साथ रोड शो निकाला गया। रास्ते

भर मुख्यमंत्री पर फूलों की बारिश होती रही। खरगोनवासियों ने मुख्यमंत्री

के स्वागत, सत्कार में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। मुख्यमंत्री भी रास्तेभर

लोगों का अभिवादन स्वीकारते हुए चलते रहे। जगह-जगह स्वागत मंच बनाकर

मुख्यमंत्री के रथ पर फूलों की बारिश की गई एवं उनका स्वागत, सत्कार किया

गया। रास्तेभर रथ के आगे-आगे आदिवासी नृत्य एवं लोकगीत गाते हुए चल रहे थे।

कार्यकर्ता हाथों में भाजपा के झंडे लिए हुए चल रहे थे। इस दौरान पूरा

खरगोन नगर भाजपामय नजर आया। हर तरफ अबकी बार-400 पार और अबकी बार-29 पार के

नारे भी लगते रहे। नामांकन रैली में खरगोन लोकसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या

में कार्यकर्ता सहित आमजन भी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें