मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में तीन पूर्व मंत्रियों समेत पच्चीस से अधिक कांग्रेस दिग्गज भाजपा में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पूर्व कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, पूर्व गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री खिलाड़ी लाल बैरवा ने भाजपा का हाथ थामा

जयपुर। राजस्थान में रविवार को तीन पूर्व मंत्रियों समेत

पच्चीस से अधिक कांग्रेस के दिग्गज नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो

गए। प्रदेश पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री

अशोक गहलोत के करीबी और पूर्व कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, पूर्व गृह राज्य

मंत्री राजेंद्र यादव के अलावा सचिन पायलट के समर्थक रहे पूर्व मंत्री

खिलाड़ी लाल बैरवा ने भाजपा का हाथ थामा। इसके अलावा नागौर के कद्दावर जाट

नेता और पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा ने भी भाजपा में शामिल

होकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया।

लोकसभा चुनावों से पहले राजस्थान

कांग्रेस के पच्चीस के अधिक दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हुए। ग्यारह साल

पहले भाजपा को छोड़कर जनता सेना पार्टी बनाने वाले मेवाड के दिग्गज नेता

रणधीर सिंह भिंडर भी आज अपने समर्थकों के साथ पुन: भाजपा में शामिल हुए।

इसके साथ ही जनता सेना का भाजपा में विलय की भी घोषणा की गई। इस अवसर पर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केन्द्रीय मंत्री

भूपेन्द्र यादव मौजूद रहे।

भाजपा का दामन थामने वालों में

पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, खिलाड़ी लाल बैरवा, पूर्व

विधायक रिछपाल सिंह मिर्धा, विजयपाल सिंह मिर्धा, आलोक बेनीवाल, रामनारायण

किसान, अजमेर से लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी रहे रिजु झुनझुनवाला, भीलवाड़ा

की पूर्व जिला अध्यक्ष रामपाल शर्मा, कांग्रेस नेता अनिल व्यास, पूर्व

आईएएस ओंकार सिंह चौधरी, गोपाल राम कूंकणा, डॉक्टर आलोक जांगिड़, कांग्रेस

सेवादल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चौधरी, राजेंद्र परसवाल, शैतान सिंह मेहरडा,

कर्मवीर चौधरी, जगन्नाथ बुरडक, कर्मवीर चौधरी, रामनारायण झांझरा, कुलदीप

ढेवा, बच्चू सिंह चौधरी, रामलाल मीणा, महेश शर्मा, रणजीत सिंह, मधुसूदन

शर्मा और अन्तरराष्ट्रीय बाडीबिल्डर प्रिया सिंह मेघवाल प्रमुख हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें