मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग ली, गहलोत और डोटासरा जल्द जाएंगे तिहाड़ जेल : दिलावर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कोटा,। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने राज

में स्टूडेंट्स को खूब लूटा है। परीक्षा के पेपर निकालकर करोड़ों रुपये में

बेच दिए। अब अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा जल्द ही तिहाड़ जेल जाने

वाले हैं।

दिलावर ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा

के बयान को सही बताते हुए कहा कि डोटासरा सही बात कह रहे हैं कि भजन लाल

सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में जीरो है। भाजपा सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार

कर ही नहीं सकते है। कांग्रेस ने बहुत लूटा है। अब चिंता सता रही है कि उन

करोड़ों रुपये को कहां रखें? क्योंकि एसओजी व जांच एजेंसियां घूम रही है।

दिलावर ने कहा कि गहलोत और डोटासरा तिहाड़ जेल जाने वाले हैं, जहां

केजरीवाल से मिलना, बात करना और वहां कहना कि राजस्थान में हम इतने कुकर्म

करके आए हैं कि अब भारतीय जनता पार्टी परेशान हो रही है। हम पानी में पैसा

खा गए, जल जीवन मिशन में पैसा खा गए, बिजली में पैसा खा गए। अब भारतीय जनता

पार्टी परेशान हो रही है।

उन्होंने कहा आप चिंता मत करो, राजस्थान

की जनता को समय पर पानी उपलब्ध करवाने की हमने पूरी तैयारी कर ली है। बिजली

की समस्या से भी निजात दिलाएंगे। कांग्रेस ने जो कुकर्म में किया, उसके

कारण जनता के सामने कुछ संकट हो रहा है। दिलावर ने कहा कि कांग्रेस को उसके

कुकर्मों की सजा जनता ने दी है। पिछली सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक

गहलोत ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए विधायकों और मंत्रियों को लूट की खुली

छूट दे रखी थी। पूरे पांच साल गहलोत का ध्यान जनहित की बजाय येन केन प्रकरण

अपनी सरकार बचाने पर ही लगा रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें