मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का आरोप, डबल इंजन सरकार की एजेंसियां खुलेआम धोखाधड़ी पर उतर आई हैं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर

में कोहरे के कारण काले पड़े गेहूं को सरकारी एजेंसी ने रिजेक्ट कर दिया है।

सरकारी समिति ने इसकी खरीदी कर ली, लेकिन केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी

भारतीय खाद्य निगम ने इसे अमानक माना है। ऐसे में किसानों का भुगतान भी फंस

गया है! चूंकि, भुगतान की स्वीकृति निगम ही देता है, ऐसे में खरीदी के

बावजूद किसानों को भुगतान कब, कितना और कैसे मिलेगा, यह मामला उलझ गया है।

जीतू

पटवारी ने कहा कि सरकार के विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री ने फसल

खराब होने के दौरान जगह-जगह फोटो खिंचवाए, बयान जारी किए और खूब हेडलाइंस

भी बटोरी। वादा किया कि किसानों का नुकसान नहीं होगा। अब किसानों को दो आंख

से देखने वाली, डबल इंजन की सरकार की एजेंसियां ही खुलेआम धोखाधड़ी पर उतर

आई हैं। सरकार वादा करने के बाद भी किसानों के भुगतान में आनाकानी की नीयत

बना रही है। पटवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों

से खरीदे हुए गेहूं का वास्तविक भुगतान तत्काल सुनिश्चित करें, अन्यथा

कांग्रेस किसानों के साथ सड़क पर उतरेगी और निर्णायक आंदोलन करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें