दिल्ली में हैं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और चारों मंत्री,लोस चुनाव पर मंथन जारी

दिल्ली में हैं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और चारों मंत्री,लोस चुनाव पर मंथन जारी
नई दिल्ली । झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कांग्रेस विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता दिल्ली गए हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कांग्रेस कोटे के चारों मंत्रियो की मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में राज्य में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों, संगठन और राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है ।





