मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली की सातों सीट जीतने के लिए कांग्रेस और आआपा कार्यकर्ता मिलकर काम करें : राहुल गांधी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली

में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को दिलशाद गार्डन में उत्तर पूर्वी

दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के समर्थन में जनसभा की।

उन्होंने

इंडी गठबंधन उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं

से कहा कि दिल्ली में सातों सीटों को जीतना है। इसके लिए कांग्रेस और आम

आदमी पार्टी (आआपा) के कार्यकर्ता मिलकर काम करें।

कांग्रेस

के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि इस चुनाव में लड़ाई भारतीय संविधान की रक्षा

के लिए है। कांग्रेस नेता ने कहा, “यह महज एक किताब नहीं है, हमारा संविधान

गांधी, अंबेडकर और नेहरू की हजारों साल की वैचारिक विरासत को समेटे हुए

है।” राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा हमेशा संविधान को फाड़कर फेंक देना

चाहती है।

आरक्षण को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा के लोग

आरक्षण को खत्म करने की बात करते हैं लेकिन कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो

में कहा है कि हम आरक्षण से 50 प्रतिशत की लिमिट खत्म कर उसे 50 प्रतिशत से

आगे बढ़ाएंगे।

राहुल गांधी ने महिलाओं का जिक्र किया और

कहा कि महिलाएं 16 घंटे काम करती हैं, इसलिए देश की करोड़ों महिलाओं को

लखपति बनाने के लिए कांग्रेस महिलाओं के खाते में हर साल 1 लाख रुपये जमा

कराएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें