मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस ने राहुल की न्याय यात्रा पर कही ये बड़ी बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस ने राहुल की न्याय यात्रा पर कही ये बड़ी बात

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल से शुरू की जाने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजनीतिक यात्रा नहीं है, इसका उद्देश्य केवल देशवासियों के लिए न्याय मांगने का है।

यह बातें वेणुगोपाल ने मणिपुर के इंफाल में कहीं। वेणुगोपाल यात्रा की शुरुआत से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए इंफाल पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए वेणुगोपाल ने उम्मीद जताई कि मणिपुर सरकार मैदान के इस्तेमाल की अनुमति देगी, जिसकी अनुमति अब तक नहीं दी गई है।

कांग्रेस महासचिव ने स्पष्ट किया कि यात्रा में कुछ भी राजनीतिक नहीं है और न ही इसका चुनाव से कोई लेना-देना है। पहले निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा भी राजनीतिक नहीं थी और भारत जोड़ो यात्रा ने केवल प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा देशवासियों और मणिपुर के लोगों लिए न्याय मांगेगी। वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4,500 किलोमीटर की दूरी तय की थी, वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान वह लगभग 6,500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

इससे पहले, वेणुगोपाल ने सोमवार को मणिपुर पीसीसी मुख्यालय में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के शुभारंभ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पूर्व सीएम ओकराम इबोबी सिंह, सीडब्ल्यूसी सदस्य गइखंगम, मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र, कांग्रेस प्रभारी गिरीश चोडनकर और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें