मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:42 · नई दिल्ली संस्करण

नीट आंदोलन पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का नवादा में प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नीट आंदोलन पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का नवादा में प्रदर्शन

नवादा। नीट प्रश्न पत्र परीक्षा के पूर्व ही सार्वजनिक हो जाने के विरुद्ध आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवादा की सड़कों पर प्रदर्शनकिया। साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते हुए इस्तीफे की मांग की।

पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नवादा की सड़कों पर प्रदर्शन निकालकर मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि देश को रसातल में धकेला गया।

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने नगर थाने के निकट अवस्थित धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। नीट पेपर लीक होने के मामले में हजारों लाखों छात्रों का जीवन बर्बाद हुआ है। जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

कांग्रेस पार्टी नेताओं ने कहा कि अगर समय रहते धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो निश्चित तौर पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

आंदोलनकारी ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंप कर इसे भेजने का भी आग्रह किया।

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने आम नागरिकों से भी आंदोलन का समर्थन करने के लिए आगे आने का आह्वान किया है।

इस अवसर पर मनीष कुमार, विनोद कुमार पप्पू, उपेंद्र सिंह आदि उपस्थिति थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें