मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस ने दूध के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस ने दूध के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ किया प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने राजधानी में दूध के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार को सभी मदर डेयरी बूथों के आगे प्रदर्शन किया। बूथों पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्ले कार्ड लेकर दूध के दामों की वापसी की मांग की। साथ ही अभियान के तहत दूध उपभोक्ताओं से बढ़े हुए दामों के विरोध में हस्ताक्षर लिए।दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव डीडीए मार्केट मदर डेयरी, और मिंटो रोड़ नजदीक गांधी मार्केट के प्रदेशन में शामिल हुए। इस मौके पर यादव के साथ पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन व पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, जिला अध्यक्ष जावेद मिर्जा, पूर्व पार्षद अशोक जैन, कृष्ण मुरारी जाटव, मौहम्मद उस्मान, आरबी सिंह, मंजूर मलिक और संजय यादव मौजूद रहे।देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस शासन के बाद भाजपा के कार्यकाल में 2014 में दूध 48 रुपये प्रति लीटर था वह 44 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 69 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जो टमाटर 2014 में 6 रुपये किलो मिलता था वह आज 80 रुपये तक पहुंच गया।देवेंद्र यादव ने कहा कि खाद्य वस्तुओं के साथ साथ रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और पीएनजी की दरों में भी बेहताशा वृद्धि हुई है। देवेंद्र यादव ने कहा कि महंगाई की मार खाद्य उत्पादों व अन्य आवश्यकत वस्तुओं के साथ दवाईयों पर भी पड़ी है। दवाइयों के दामों बेहताशा बढ़ोत्तरी के साथ बाजार में नकली दवाइयों का कारोबार भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें