मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश में राजनीतिक जमीन मजबूत करने की तैयारी में जुटा कांग्रेस संगठन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश में राजनीतिक जमीन मजबूत करने की तैयारी में जुटा कांग्रेस संगठन

इंदौर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन जमीनी मजबूती की तैयारी में जुटा हुआ है। इसी सिलसिले में पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी सहित अन्य प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में इंदौर में बैठक हुई। इस बैठक में तय किया गया है कि कार्यकर्ता कांग्रेस के विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने की अभियान में जुटेंगे।

कांग्रेस की इंदौर कमेटी की मंगलवार को गांधी भवन में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। कांग्रेस की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाने के लिए पूरी कांग्रेस संकल्पित है।

इस बैठक में मौजूद प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी सहित अन्य नेताओं ने राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और कहा कि राज्य और केंद्र की सरकार जनता के हितों को नजरअंदाज कर रही है। इस स्थिति में पार्टी के कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर घर-घर संपर्क करना होगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा जा सके।

सरकार की नीतियां आम लोगों की जिंदगी को मुश्किल भरा बना रही हैं।

वर्तमान में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत है और कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रही है। इस सिलसिले को आगे जारी रखना होगा।

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने घरेलू गैस की समस्या का मुद्दा उठाया और कहा कि बीते दिनों मुख्यमंत्री ने कहा था कि मध्य प्रदेश में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि 4000 से ज्यादा रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर हैं और हजारों लोग गैस सिलेंडर के लिए लाइनों में लगे हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने हवाई जहाज से नीचे जमीन पर उतरकर देखेंगे तो उन्हें इस घरेलू गैस के आपातकाल का एहसास होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें