मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को ईडी ने हिरासत में लिया - विधयक सुरेंद्र पंवार की कोर्ट ने 9 दिन की रिमांड मंजूर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को ईडी ने हिरासत में लिया   - विधयक सुरेंद्र पंवार  की कोर्ट ने 9 दिन की रिमांड मंजूर

सोनीपत, । सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को दिल्ली से ईडी

टीम ने हिरासत में लिया है। इसके बाद उन्हें अंबाला कोर्ट में पेश किया गया। मिली जानकारी

के अनुसार, अवैध खनन मामले में यह कार्रवाई की गई है। सुरेंद्र पंवार के घर 4 जून को

ईडी ने छापा मारकर जांच की थी, जिसमें टीम कई कागजात अपने साथ ले गई थी। सूत्रों के

अनुसार, अदालत के बाहर से ही ईडी की टीम ने उन्हें हिरासत में लिया। बाद में उन्हें

सोनीपत लाया गया और उसके बाद अंबाला ले जाया गया। कांग्रेस नेता इस कार्रवाई को राजनीति

से प्रेरित बता रहे हैं।

टीम

उन्हें शुक्रवार की रात को सोनीपत स्थित उनके आवास पर लेकर पहुंची। शनिवार को उन्हें

अंबाला के जिला कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने कोर्ट से विधायक की 14 दिन की रिमांड

मांगी, लेकिन कोर्ट ने 9 दिन की रिमांड मंजूर की। अब सुरेंद्र पंवार 29 जुलाई तक ईडी

की हिरासत में रहेंगे। ईडी

के वकील ने बताया कि सुरेंद्र पंवार पर 25 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।

उनके खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं, जिनमें से एक मामला ईडी ने जनवरी 2024 में दर्ज किया

था। सात महीने पहले ईडी की टीम ने विधायक सुरेंद्र पंवार के सोनीपत स्थित घर पर छापा

मारा था।

सुरेंद्र

पंवार का हरियाणा के साथ राजस्थान में भी खनन कारोबार है। 4 जनवरी को ईडी की टीम ने

उनके सोनीपत में सेक्टर-15 स्थित आवास पर छापा मारा था, जहां 36 घंटे तक जांच चली थी।

जांच के दौरान टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दस्तावेज बरामद किए थे।

उसी

दिन, ईडी की टीम ने यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के ठिकानों पर भी छापा मारा

था। उनके महाराणा प्रताप चौक के पास ऑफिस, सेक्टर-18 में खनन एजेंसी के ऑफिस और कलेसर

में फार्म हाउस की जांच की गई। उनके करीबियों के घर और ऑफिस पर भी टीम पहुंची थी।

पिछले साल सुरेंद्र पंवार ने गैंगस्टर के नाम पर धमकी मिलने

की शिकायत दी थी और इस्तीफे की पेशकश की थी, जिसके बाद वह काफी चर्चा में आए थे। कांग्रेस

में शामिल होने से पहले, सुरेंद्र पंवार ने इनेलो की टिकट पर सोनीपत से विधानसभा चुनाव

लड़ा था लेकिन वह कविता जैन से हार गए थे। कांग्रेस में आने के बाद, वह वर्ष 2019 के

विधानसभा चुनाव में मंत्री कविता जैन को हराकर विधायक बने थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें