मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस: भरतपुर सांसद संजना जाटव और रेहाना रियाज चिश्ती बनीं राष्ट्रीय सचिव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस: भरतपुर सांसद संजना जाटव और रेहाना रियाज चिश्ती बनीं राष्ट्रीय सचिव

जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठन में बड़े बदलाव करते हुए राजस्थान की दो महिला लीडर्स भरतपुर सांसद संजना जाटव और महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। दोनों नेताओं को दो राज्यों के प्रभारी महासचिवों के साथ अटैच किया गया है।कांग्रेस हाईकमान ने संजना जाटव को राष्ट्रीय सचिव बनाकर मध्यप्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी के साथ जोड़ा है। वहीं रेहाना रियाज चिश्ती को महाराष्ट्र प्रभारी महासचिव के साथ अटैच किया गया है।रेहाना रियाज चिश्ती राजस्थान महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रह चुकी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार में वे राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष भी रही थीं। वे लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं और महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी भूमिका निभा चुकी हैं।वहीं संजना जाटव कांग्रेस की युवा और सक्रिय सांसद मानी जाती हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कठूमर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था, जहां वे बीजेपी के रमेश खींची से मात्र 409 वोटों से पराजित हुई थीं। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें भरतपुर सीट से प्रत्याशी बनाया था, जहां उन्होंने बीजेपी के रामस्वरूप कोली को 51,983 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें