मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भूस्खलन प्रभावित वायनाड का किया दौरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद रहे राहुल

गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को केरल पहुंचे और वायनाड

जिले के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित विभिन्न राहत शिविरों का

दौरा किया।

राहुल गांधी ने 2019 और 2024 के आम चुनाव में वायनाड

लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। हालांकि, 2024 में उत्तर प्रदेश के

रायबरेली लोकसभा सीट से जीतने के बाद उन्होंने वायनाड निर्वाचन क्षेत्र

छोड़ दिया, जहां से उपचुनाव होने पर प्रियंका के चुनाव लड़ने की उम्मीद

है।

राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह साढ़े नौ

बजे कन्नूर हवाईअड्डे पर उतरे और फिर सड़क मार्ग से वायनाड पहुंचे।

कांग्रेस महासचिव और अलाप्पुझा के सांसद केसी वेणुगोपाल भी उनके साथ हैं।

पार्टी

द्वारा साझा किए गए उनके यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, राहुल और वाड्रा

चूरामला भूस्खलन स्थल के साथ-साथ एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डॉ. मूपेन

मेडिकल कॉलेज और मेप्पादी में दो राहत शिविरों का भी दौरा करेंगे।

मूसलाधार

बारिश के कारण हुए भूस्खलन ने मुंडक्काई, चूरालमाला, अट्टामाला और नूलपुझा

बस्तियों को प्रभावित किया। मुंडकई, चूरालमाला, अट्टामाला और नूलपुझा

बस्तियों में मंगलवार तड़के हुए भूस्खलन से महिलाओं और बच्चों समेत 173

लोगों की मौत हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें