मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस नेताओं ने दी पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांग्रेस नेताओं ने दी पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। कांग्रेस नेताओं ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की पुण्यतिथि पर दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पुष्पांजलि सभा में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल में शामिल अन्य मंत्रियों ने भी सोशल माडिया एक्स के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।दिल्ली प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पुष्पांजलि सभा में पूर्व सांसद और शीला दीक्षित के पुत्र संदीप दीक्षित, पुत्री लतिका, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक हसन अहमद, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाथ, कम्यूनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज समेत पार्टी कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने शीला दीक्षित के चित्र पर माल्यार्पण किया साथ ही श्रद्धा के फूल अर्पित किए।सभा के बाद पत्रकारों को संबंधित करते हुए संदीप दीक्षित ने कहा कि शीला दीक्षित के विकास को आज भी लोग याद कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली को संवारा और आज भी दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश में यह माना जाता है कि अगर किसी ने अच्छे विकास का मॉडल दिया है, तो वह केवल शीला दीक्षित ने दिया है।उन्होंने कहा , "हम यहां शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने आए हैं। आज उन्हें हम सबको छोड़कर गए छह साल हो गए।"दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि वे भी आधुनिक दिल्ली की नींव रखने वाली शीला दीक्षित के दिखाए हुए रास्ते पर आज भी चलने की कोशिश कर रहे हैं। आज उनकी सोच की जरूरत है, हम लगातार उनके दिखाए हुए रास्ते को प्रशस्त करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास में उनके अतुलनीय योगदान और दिल्लीवासियों के प्रति उनके स्नेह, सेवा और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा समेत अन्य मंत्रियों ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें