मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, सुरेश पचौरी समेत कई पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी समेत कई पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इन नेताओं को पार्टी में शामिल किया।प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, धार से पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, इंदौर-1 के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, देपालपुर के पूर्व विधायक विशाल पटेल, पिपरिया से पूर्व विधायक अर्जुन पलिया सहित अन्य कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का परिवार बढ़ रहा है। कांग्रेस के सुरेश पचौरी जैसे नेता के अनुभवों का लाभ भाजपा को मिलेगा।कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों में हमेशा संजय शुक्ला को घर का बच्चा बताते रहे हैं। इंदौर-1 के पूर्व विधायक संजय शुक्ला को भाजपा का दुपट्टा पहनाते समय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मजाकिया अंदाज में कहा- 'तेरी गाली सुनी और तेरे को ही लेना पड़ा रहा है' यह सुनकर संजय जोर से हंस दिए। साथ में कैलाश ने भी ठहाका लगाया। उनके इस मजाक का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि चुनाव के दौरान संजय ने भी विजयवर्गीय को गुंडा बताया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें