मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र: सीएम डॉ यादव ने कसा तंज, कहा- चुनाव लड़ने से पहले ही भाग रहे कांग्रेस के नेता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल,। लोकसभा चुनाव के लिए 06 चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है।

सातवें और आखिरी चरण में शनिवार, 01 जून को वोटिंग होगी। इससे पूर्व

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने

प्रदेश भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

पत्रकारों

को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दो दल हैं। कांग्रेस ने

लगातार पतन की स्थिति पकड़ी है। उन्होंने कहा 2014 से प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी का यशस्वी उदाहरण है। राहुल गांधी अमेठी सांसद रहे लेकिन ऐसी

पटकनी खाई कि वहां से भाग खड़े हुए। 29 में से 27 सीटों पर कांग्रेस लड़ी

और कहते है कि हम दमदारी से लड़े। क्या ऐसी दमदारी से लड़े की बराबर की सीट

पर भी नहीं लड़ पाए। 48 के तापमान में भी हमने रोड शो किए, कार्यकर्ताओं

और जनता का उत्साह देखकर निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व

में बहुमत से सरकार बन रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐतिहासिक जीत का दावा

इससे

पहले पत्रकारों को संबोधित करते हुए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त

शर्मा ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की मप्र में ऐतिहासिक जीत का दावा किया।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में जिस तरह से जनता ने आशीर्वाद दिया,

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में भी ऐतिहासिक

सफलता मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि 29 की 29 सीटें भाजपा मप्र में

जीतेगी। वीडी बोले कि 80% बूथों पर इस बार भाजपा बहुमत के साथ जीतेगी। हम

मप्र में 10% वोट शेयर बढ़ाने में सफल रहेंगे।

वीडी

शर्मा ने आंकड़े गिनवाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने प्रदेश में 8 जनसभाएं और

दो रोड शो किए। गृहमंत्री अमित शाह ने भी चार जनसभाएं, बूथ की बैठक, रोड

शो किए। सीएम मोहन यादव ने 12 राज्यों में जनसभाएं की ओर 72 लोकसभा सीटों

को कवर किया। इस बार प्रधानमंत्री ने फोकस किया था कि पथ सभाएं करेंगे। इसे

मध्य प्रदेश में सफलता पूर्वक किया। 2070 नेताओं ने 10099 शक्ति केंद्रों

में सभाएं की। 20 लाख लोग सहभागी हुए। एक दिन में सदस्यता अभियान के तहत

2,82,242 लोगों को सदस्यता दिलाई। मतदाताओं को कॉल करके वोट डालने की अपील

की। बूथ विजय अभियान में 10 दिन दो घंटे काम किया। 5300 से अधिक सामाजिक

बैठक की 6 लाख से अधिक लोगों को सम्मिलित किया। इस चुनाव में काल सेंटर 21

स्थानों पर थे। 16485560 फोन किए गए। चारों चरणों में 298 वीसी के माध्यम

से कार्यकर्याओं को जोड़ा। 22 हजार महिलाओं ने महिला काल सेंटर बनकर वोट

बढ़ाने का काम किया। मप्र में 6 देशों के राजनीतिक प्रतिनिधियों ने बूथ

प्रबंधन को देखा। इस अभियान को सराहा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें