मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 22 अगस्त को भागलपुर आएंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 22 अगस्त को भागलपुर आएंगे

भागलपुर। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी बिहार दौरे पर आने वाले हैं। 22 अगस्त को मुंगेर से सुल्तानगंज होते हुए वे भागलपुर पहुंचेंगे। जहां से अपनी यात्रा नवगछिया में समाप्त करेंगे।

कांग्रेस का आरोप है कि बिहार में बाहर काम करने गए लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। इसे लेकर राहुल गांधी चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे। भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने मंगलवार को बताया कि राहुल गांधी की यात्रा का उद्देश्य न सिर्फ वोट चोरी का विरोध करना है, बल्कि पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के सामने रखना भी है। सरकार बनने पर कांग्रेस माय बहन योजना के तहत महिलाओं को 2,500 रुपया प्रतिमाह, 25 लाख रोजगार, 2 लाख विधवा पेंशन, गरीब परिवारों को 3 से 5 डिसमिल जमीन, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और छात्रों को मुफ्त टैबलेट और कंप्यूटर दिया जाएगा।

अजीत भारती, एआईसीसी पर्यवेक्षक ने कहा कि कर्नाटक और तेलंगाना में माय बहन योजना‌की सफलता के बाद इसे बिहार में भी लागू करने की योजना है। 17 अगस्त से पदयात्रा शुरू होगी, जिसका समापन 22 अगस्त को भागलपुर में होगा। उन्होंने इसे भारत छोड़ो आंदोलन जैसी ऐतिहासिक लड़ाई की तर्ज पर जनता के अधिकारों की लड़ाई बताया। कांग्रेस पर्यवेक्षक ज्योतिष ने भी आरोप लगाया कि भाजपा वोट चोरी के मामलों पर कार्रवाई करने के बजाय कांग्रेस के विरोध का प्रतिकार कर रही है। उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें