मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन की सुपुत्री के निधन पर जताया दु:ख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन की सुपुत्री के निधन पर जताया दु:ख

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन की बेटी एवं उनके दो साथियों के आकस्मिक निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों को विनम्र श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे स्वयं बाला बच्चन से बात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।बता दें कि शुक्रवार को इंदौर में एक सड़क हादसे में बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन और उनके दो साथियों का निधन हो गया। इस दुर्घटना में घायल हुईं अनुष्का राठी का उपचार जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री ने भी व्यक्त किया शोकभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने भी कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक बाला बच्चन की सुपुत्री प्रेरणा बच्चन सहित तीन व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में हुई आकस्मिक एवं दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। उन्होंने इस दुःखद घटना पर गहन संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें