मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल : मंत्री सारंग के खिलाफ एफआईआर कराने थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजपा कार्यकर्ताओं से हुआ टकराव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल, । मध्य प्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज घोटाला

दिन-ब-दिन तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस इस घोटाले के खिलाफ निष्पक्ष

जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लगातार हल्लाबोल कर रही है। इसी

कड़ी में गुरुवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस के आला पदाधिकारियों ने मंत्री

विश्वास सारंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने राजधानी भोपाल में पैदल मार्च

निकाला। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष

उमंग सिंघार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, सांसद दिग्विजय सिंह,

कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं अशोका गार्डन थाने पहुंचे।

वहीं,

दूसरी तरफ भाजपा ने थाने में बने मंदिर में ही सुंदरकांड का आयोजन किया।

इसमें शामिल होने पहुंचीं महिलाएं और कार्यकर्ता हाथों में सिंघार और कटारे

के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां लिए थे। जैसे ही कांग्रेस का पैदल मार्च थाने

के पास चौराहे पर पहुंचा, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उसे रोक दिया। भाजपा

कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, दोनों तरफ के कार्यकर्ताओं ने

एक-दूसरे पर कटआउट भी फेंके। टकराव के हालात देखकर पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स

बुलाया। इस दौरान इलाके में जाम लग गया, जिसमें स्कूली बसों समेत बड़ी

संख्या में गाड़ियां फंस गई। शोर-शराबे और हंगामे के बीच जैसे-तैसे कांग्रेस

नेताओं ने मंत्री सारंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग का ज्ञापन पुलिस को

सौंपा। इसके बाद सभी नेता थाने से बाहर निकल आए।

एसीपी मयूर

खंडेलवाल ने बताया कि कांग्रेस नेताओं ने नर्सिंग घोटाला मामले में

तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ केस दर्ज करने के

लिए आवेदन दिया है। इस पर जांच करके फैसला लिया जाएगा। थाने में सुंदरकांड

पर एसीपी ने कहा कि यहां बने मंदिर पर पहले भी ऐसे आयोजन होते रहे हैं।

वहीं,

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि चार लाख नर्सिंग स्टूडेंट पीड़ित

हैं.. परेशान हैं। उनकी लड़ाई कांग्रेस नहीं लड़ेगी तो कौन लड़ेगा? तत्कालीन

मंत्री विश्वास सारंग ने नियम बदलवाए, उन पर एफआईआर क्यों नहीं हो रही?

क्या कारण है कि प्रशासन बीजेपी का कार्यकर्ता बनकर काम कर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें