कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने दिया इस्तीफा
पटना ।कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता ने इस्तीफे की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि पार्टी में अब सुनी नहीं जाती है। राजद से गठबंधन कांग्रेस के लिए घातक होगा।इधऱ, पटना साहिब से भाजपा के उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद नीतीश कुमार से मुलाकात करने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से मुलाकात करने लोकसभा चुनाव से पहले आया हूं। यह शिष्टाचार मुलाकात है।





