मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में कांग्रेस की नैया डूबने वाली है: विजय सिन्हा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में कांग्रेस की नैया डूबने वाली है: विजय सिन्हा

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के लगातार बिहार दौरे को लेकर शनिवार को कहा कि कांग्रेस की नैया डूबने वाली है। आजादी के बाद बिहार में एक बार भी कार्यसमिति की बैठक नहीं की, वे भी यहां बैठक कर रहे हैं। कांग्रेस को लग रहा है कि बिहार में इस बार पूरी तरह साफ हो जाएंगे। ‎

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार लोकतंत्र की धरती है और यह धरती अब परिवारतंत्र कतई स्वीकार नहीं करेगी।

परिवारतंत्र के लोग परेशान हैं, वे अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर विपक्ष के हमले पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि एनडीए सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार काम करती रही है। 55 वर्ष तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस और 15 वर्ष तक राजद के साथ सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने बिहार को बर्बाद किया, बदनाम किया, और बिहार के लोगों को पलायन करने के लिए मजबूर किया।

उन्होंने कहा कि इस मानसिकता वाले ऐसे लोगों को बोलने का अधिकार नहीं है।

ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए जो लोग मां-बेटियों को गाली देते हैं। जो दुष्कर्मियों को चुनाव में टिकट देते हैं, ऐसे लोग मां-बेटियों का सम्मान करना क्या जानें? उन्होंने कहा कि नवरात्रि में देवी की आराधना मां भारती की संतान करते हैं। मां भारती की संतान महिलाओं के सशक्तीकरण और उत्थान के लिए लगातार काम करते हैं। महिलाओं के रोजगार और सम्मान के लिए एनडीए जो काम कर रही है, इस कारण वे लोग बेचैन हैं। ‎

इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार' योजना का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली शामिल हुए। योजना के तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रुपये, यानी कुल 7,500 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई।

‎उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बिहार यात्रा को लेकर कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री का दौरा बराबर होता है। यह चुनावी वर्ष है, राष्ट्रीय अध्यक्ष और संगठन महामंत्री का दौरा होते रहता है। बिहार में जंगलराज रोकने के लिए और बिहार फिर से अराजकता का शिकार न हो, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन उत्साहित करता है। ‎

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें