मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस देशहित में विश्वास रखने वाली पार्टी: खड़गे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कांग्रेस देशहित में विश्वास रखने वाली पार्टी: खड़गे

कटिहार (बिहार)। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शुक्रवार को बिहार के कटिहार जिला पहुंचे। उन्होंने राजेन्द्र स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और बिहार में एनडीए की सरकार होने के बावजूद सीमांचल का क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है। यहां के कल कारखाने बंद हो गए और शेष बंद होने के कगार पर हैं। यहां के लोग रोजगार को लेकर पलायन कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोग कल तक हमारे साथ थे लेकिन आज वे बीजेपी और एनडीए गठबंधन के साथ हैं लेकिन जनता अभी भी आईएनडीआई एलायंस के साथ मजबूती से जुड़ी है। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस सिद्धांत वाली पार्टी हमेशा से रही है। हमेशा देशहित में विश्वास रखने वाली पार्टी है। कांग्रेस के दो बड़े नेता इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी ने देश की सेवा करते हुए जान दे दी। कांग्रेस का उसूल होता है, जिनके लिए हम लड़ते रहते हैं और बीजेपी का क्या है आरएसएस के एजेंडे को आगे ले जाना।

खड़गे ने जनसभा में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या आप चाहते हैं कि इस देश में आरएसएस का एजेंडा चले? यदि नहीं तो कटिहार से कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर को भारी बहुमत देकर देश में आईएनडीआई एलायंस को मजबूत करते हुए केंद्र में सरकार बनाये।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें