मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार, बोली- ‘भीड़ जुटाने के लिए पैसे कहां से लाएं?’

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार, बोली- ‘भीड़ जुटाने के लिए पैसे कहां से लाएं?’

पुणे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पुणे में शनिवार को होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा द्वारा पैसे देकर भीड़ जुटाने के आरोपों पर कांग्रेस नेताओं ने पलटवार किया है।

कांग्रेस नेता यशोमती ठाकुर ने भाजपा के पैसे देकर भीड़ इकट्ठा करने के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा, "हमारे पास पैसे ही नहीं हैं। भाजपा के अकाउंट देखो और हमारे अकाउंट देखो। हम कहां से देंगे पैसे? पैसे ही नहीं हैं हमारे पास। कांग्रेस एक दम उत्साह में है, बच्चे उत्साह में है।"

कांग्रेस विधायक विश्वजीत कदम ने कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के साथ सीधा संवाद है।

उन्होंने कहा, "100 प्रतिशत पक्का है। यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। यह युवाओं के साथ बातचीत है। भाजपा एक साधारण बातचीत से क्यों डरती है? उन्हें ही इसका मतलब समझना चाहिए।

30,000 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। तो 30,000 का आंकड़ा क्या होगा?"

वहीं कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात ने दावा किया कि कार्यक्रम को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा, "माहौल ये है कि पंडाल का सवाल नहीं है, ये मैदान का सवाल नहीं है, पूरा पुणे लोगों से भर रहा है।"

कांग्रेस नेता सतीश उर्फ बंटी पाटिल ने कहा, "यह छत्रपति शिवाजी महाराज जी की भूमि है, सावित्रीबाई फुले जी की भूमि है और इसमें महिलाओं के लिए, लड़कियों के लिए एक कार्यक्रम हो रहा है, इसके लिए हमें, महाराष्ट्रवासियों को बहुत खुशी है कि आज पूरे देश में युवा वर्ग की जो आवाज है, वो सिर्फ राहुल गांधी हैं।

ये पिछले अनेक सालों से सिद्ध हुआ है और 'छात्रों की गूंज' के माध्यम से, उनकी समस्या पूरे देश के सामने लाकर उसको सुलझाने की कोशिश करेंगे।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें