मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस शुरू से आरक्षण विरोधी रही : रामदास अठावले

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि कांग्रेस शुरू से ही आरक्षण विरोधी रही है। इस बात को प्रधानमंत्री मोदी ने आज राज्यसभा में पंडित नेहरू के पत्र का हवाला देकर सिद्ध कर दिया है।

अठावले ने बुधवार को संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज राज्यसभा में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के एक पत्र का जिक्र किया। इससे पता चलता है कि पंडित नेहरू आरक्षण विरोधी थे। नेहरू ने उस दौर में मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में साफ कहा था कि वह नहीं चाहते कि नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था की जाए। इससे कार्य प्रभावित होगा।

अठावले ने कहा कि कांग्रेस ने दलित,ओबीसी, एसटी-एससी समाज के लोगों को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया है। वर्षों से इस समाज के साथ कांग्रेस अन्याय करती रही है। हालांकि मोदी सरकार ने पिछड़ों के विकास के लिए बहुत काम किए हैं। यह सरकार बिना भेदभाव किए 80 करोड़ लोगों को राशन दे रही है। जिनके पास घर नहीं है, उनको पक्के मकान मिल रहे हैं। 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें