मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सीबीएसई उत्तर पुस्तिकाओं के बड़े डेटा लीक का आरोप लगाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सीबीएसई उत्तर पुस्तिकाओं के बड़े डेटा लीक का आरोप लगाया

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने सीबीएसई कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के चेकिंग विवाद पर फिर से केंद्र सरकार के रवैये पर सवाल उठाए हैं।

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि यह बेहद बड़े पैमाने का डेटा लीक है, जिसने 20 लाख छात्रों की निजता को गंभीर खतरे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि कोएम्प्ट कंपनी की अक्षमता और असंवेदनशीलता को एक बार फिर उजागर किया। कोएम्प्ट उसी कंपनी है, जिसे सीबीएसई ने आरएफपी की तकनीकी शर्तों में फेरबदल करने के बाद अनुबंध दिया था। इस फेरबदल से संभवतः कोएम्प्ट कंपनी को फायदा पहुंचा।

रमेश ने उत्तर पुस्तिकाओं में दिख रहे कागज के मुड़ने के निशानों और परछाईं जैसे चिह्नों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये निशान आमतौर पर मोबाइल फोन से किए गए स्कैन में दिखते हैं, न कि स्कैनिंग मशीनों से। तीसरे आरएफपी में रोबोटिक स्कैनर की अनिवार्य शर्त को हटा दिया गया था, ऐसे में कोएम्प्ट कंपनी ने आखिर किस प्रकार के स्कैनर्स का उपयोग किया।

जयराम रमेश ने इस पूरे मामले को शिक्षा व्यवस्था और छात्रों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बताते हुए केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि छात्रों की संवेदनशील जानकारी का इस तरह लीक होना बेहद गंभीर है और इसमें शामिल कंपनियों तथा अधिकारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें