मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस बिहार चुनाव में राहुल गांधी की तस्वीर छपे सेनेटरी पैड महिलाओं के बीच बांटेगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांग्रेस बिहार चुनाव में राहुल गांधी की तस्वीर छपे सेनेटरी पैड महिलाओं के बीच बांटेगी

-जदयू भाजपा का तंजपटना, 04 जुलाई (हि.स.)। बिहार में आगामी अक्टूबर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान अपने चरम पर है। सभी दल चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और राज्य प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने शुक्रवार को यहां पत्रकार वार्ता में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ माई-बहिन योजना का स्लोगन छपे सेनेटरी पैड का पैकेट लॉन्च किया।इस मौके पर नेता द्वय ने कहा कि 5 लाख महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया जायेगा।पटना के सदाकत आश्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत 5 लाख महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित किए जाएंगे। सैनिटरी पैड के पैकेट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर है। साथ ही कांग्रेस की माई बहिन मान योजना का भी प्रचार है जिसमें महिलाओं को 2500 रुपये महीना मिलेगा। सैनेटरी पैड के पैकेट पर इस योजना का पूरा विवरण है।राजेश राम ने कहा कि ‘माई बहिन मान योजना’के तहत हम घर घर पहुंच रहे हैं। इसके लिये एक विशेष योजना बनाई गई है जिसमें जरूरतमंद महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सम्मान राशि देने की योजना की पूरी जानकारी से जुड़े सैनेटरी पैड के पैकेट करीब 5 लाख महिलाओं को दिए जाएंगे।उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की ओर से सेनेटरी पैड अभियान को और विस्तार देने की योजना है, जिसमें भविष्य में और अधिक महिलाओं को शामिल किया जा सकता है।कांग्रेस की मानें तो बिहार में 80 प्रतिशत किशोरियों को सेनेटरी पैड नहीं मिलते। ऐसे में महिला कांग्रेस राहुल गांधी की तस्वीर के साथ नारी न्याय और ‘माई बहिन मान योजना’ के प्रचार को भी इस अभियान से बुलंद करेगी।जदयू का तंजकांग्रेस की इस अभियान पर तंज कसते हुए जदयू मुख्य प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को हो क्या गया है ? नीतीश कुमार बेटियों को उड़ान भरने के लिए, सशक्तिकरण के लिए, महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार के लिए, काम कर रहे हैं। बेटियां-महिलाएं सम्मान और इज्जत की प्रतीक होती है। अब चुनावी समय आ गया है तो आप प्रतीक के रूप में अपना चेहरा सेनेटरी पैड पर लगाते हैं। कांग्रेस पार्टी की वैचारिक दरिद्रता हो गई है, परिस्थिति की समझ न होना, राजद जैसी पार्टी के साथ आपकी संगति है, इसी का असर दिखाई पड़ रहा है।भाजपा ने कहा-कांग्रेस का मानसिक दिवालियापनबिहार भाजपा के प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने कहा कि कांग्रेसियों का यह मानसिक दिवालियापन है। चापलूसी करने के चक्कर में किस हद तक गिरेंगे, कांग्रेस अगर सेनेटरी पैड बांटना चाहती है तो बांटे, लेकिन उस पर राहुल गांधी की तस्वीर., उनके नेता को कहां बैठाना है, और कहां रखना है, यह भी पता नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें