मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः मतदान के बीच मुरैना से कांग्रेस प्रत्याशी नजरबंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल,। मध्य प्रदेश में तीसरे चरण में मंगलवार को नौ संसदीय

क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इसी बीच मुरैना लोकसभा सीट से कांग्रेस

प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार को जिला प्रशासन ने नजरबंद कर दिया है। इस

दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सिकरवार ने आरोप लगाया कि उन्हें सुबह सात बजे से

बुला लिया गया। वह अपना वोट भी नहीं डाल पाए। उन्हें अपने पैतृक तोर गांव

में मतदान करने जाना था।

दरअसल, मुरैना

में हर चुनाव में विवाद की घटना सामने आती हैं। विवाद की स्थिति को देखते

हुए ऐहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया गया है। कांग्रेस

प्रत्याशी सिकरवार को पुलिस लाइन में बैठाया गया है। वहीं, मुरैना पुलिस

अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने भाजपा उम्मीदवार शिवमंगल सिंह तोमर को भी

बुलाया है।

कांग्रेस उम्मीदवार सत्यपाल

सिंह सिकरवार ने कहा कि आज सुबह उठने के बाद घिरौना मंदिर पहुंचा, जहां

प्रभु की आराधना की और दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन

ने व्यवस्था बनाई गई थी कि मुरैना लोकसभा के तीनों प्रत्याशी पुलिस

अभिरक्षा में रहने वाले हैं। सिकरवार ने कहा कि विपक्ष का पूरा भरोसा

लोकतंत्र और संविधान पर है। प्रशासन ने जो व्यवस्था की थी, इसलिए मैं सही

समय पर आ गया। सत्तापक्ष के उम्मीदवार को आना चाहिए था, लेकिन वो अभी तक

नहीं आए हैं, क्योंकि सत्ता का अपना रूतबा होता है, घमंड होता है।

सत्यपाल

सिकरवार ने कहा कि मैंने प्रशासन की कोई शिकायत नहीं की, सभी काम जनता के

भरोसे छोड़ दिया है। जो होगा अच्छा होगा। इसके साथ ही कांग्रेस उम्मीदवार

सत्यपाल ने दो लाख से अधिक वोटों से जीत का दावा भी किया है। वहीं बहुजन

समाज पार्टी के कैंडिडेट रमेश गर्ग को भी अभिरक्षण में लिया गया है।

तीसरे

चरण में आज मप्र की नौ लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। यहां भोपाल,

विदिशा, राजगढ़, ग्वालियर, गुना, भिंड, मुरैना, सागर और बैतूल लोकसभा

क्षेत्रों में शाम वोटंग होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें