मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में 'मतदाता अधिकार यात्रा' के लिए कांग्रेस ने जिलास्तर पर कॉर्डिनेटर नियुक्त किए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में 'मतदाता अधिकार यात्रा' के लिए कांग्रेस ने जिलास्तर पर कॉर्डिनेटर नियुक्त किए

पटना। कांग्रेस पार्टी ने बिहार में 'मतदाता अधिकार यात्रा' के लिए कॉर्डिनेटर नियुक्त कर दिए हैं। मंगलवार को कांग्रेस ने 25 जिलों के लिए कॉर्डिनेटरों की सूची जारी की। 17 अगस्त से कांग्रेस पार्टी की बिहार में 'मतदाता अधिकार यात्रा' शुरू होगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार में इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को कॉर्डिनेटरों की सूची जारी की। उन्होंने प्रेस रिलीज में बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खड़गे) ने 'बिहार मतदाता अधिकार यात्रा' के लिए जिला/यात्रा कॉर्डिनेटर की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

कांग्रेस ने रोहतास जिले में अजय राय उर्फ रामकिशन ओझा, औरंगाबाद में धीरज गुर्जर, गया में कमलेश्वर पटेल, नवादा और नालंदा में विधायक दिनेश गुर्जर, शेखपुरा में संजय कपूर, जमुई में कुलदीप इंदौरा, लखीसराय में सत्य नारायण पटेल, मुंगेर में नीलांशु चतुर्वेदी, भागलपुर में सांसद अशोक सिंह, कटिहार में भजन लाल जाटव, पूर्णिया में रामपाल जाट, अररिया में नदीम जावेद, सुपौल में वीरेंद्र राठौर, मधुबनी में विधायक शीशपाल सिंह, दरभंगा में अनिल चौधरी, मुजफ्फपुर में कुलदीप वत्स, सीतामढ़ी में असलम शेख, मोतिहारी में काजी निजामुद्दीन, वेस्ट चंपारण में सांसद तनुज पूनिया, गोपालगंज में प्रियाव्रत सिंह,सीवान में राजेश ठाकुर, छपरा में सचिन यादव, आरा में विधायक कुमार जय मंगल और पटना में अविनाश पांडेय, सचेत बंटी और चेतन चौहान को नियुक्त किया है।

कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष राजेश राम के मुताबिक, 17 अगस्त को रोहतास से राहुल गांधी के नेतृत्व में "मतदाता अधिकार यात्रा" शुरू होगी। सोमवार को यात्रा की तैयारियों को लेकर राजेश राम ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "यह यात्रा लोकतंत्र की रक्षा, जनता के वोट की ताक़त और संविधान की गरिमा को बचाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम होगी।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें