मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस ने किया बांसवाड़ा-डूंगरपुर संसदीय सीट के लिए भारत आदिवासी पार्टी को समर्थन का ऐलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर। बांसवाड़ा-डूंगरपुर संसदीय सीट के लिए नाम वापसी के ठीक

एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस ने भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) को समर्थन

का ऐलान कर दिया। इससे चुनाव में बीएपी का भाजपा से सीधा मुकाबला तय हो

गया है। इस संबंध में कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा

ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

रंधावा ने पोस्ट में लिखा कि भारत के

संविधान और लोकतंत्र को बचाना हमारा प्राथमिक उद्देश्य है। इसलिए, चुनाव

में बीएपी प्रत्याशी का बांसवाड़ा संसदीय सीट और बागीदौरा के उपचुनाव में

आईएनसी समर्थन करेगी।

इस निर्णय की जानकारी पर हालांकि बांसवाड़ा

और डूंगरपुर दोनों जिलों के नेता सकते में हैं। दूसरी ओर, मौजूदा राजनीतिक

परिदृश्य में अब बांसवाड़ा संसदीय सीट पर स्पष्ट रूप से भाजपा और बीएपी का

मुकाबला तय हो गया है। यहां भाजपा ने पहले कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे

महेंद्रजीत सिंह मालवीया को तो बीएपी ने चौरासी (डूंगरपुर) विधायक राजकुमार

रोत को चुनाव मैदान में उतारा है।

इसके बाद चार अप्रैल को नामांकन

के आखिरी समय में कांग्रेस ने नए चेहरे अरविंद डामोर से पर्चा भरवाया था।

इससे पहले बीएपी और कांग्रेस में इंडिया गठबंधन को लेकर चर्चा लंबे समय से

थी, लेकिन तालमेल नहीं बैठने से एक के बाद एक दोनों पार्टियों ने उम्मीदवार

उतारे। फिर, नामांकन के आखिरी दिन बीएपी प्रत्याशी ने लोकतंत्र बचाने की

दुहाई देकर पोस्ट किया और अब कांग्रेस की ओर से आए पोस्ट ने तस्वीर स्पष्ट

कर दी है। इससे पहले हाल ही हुए विधानसभा चुनाव की दृष्टि से देखा जाए तो

बांसवाड़ा संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों में पांच पर कांग्रेस, दो

पर भाजपा और एक पर बीएपी का कब्जा हुआ। कांग्रेस भारी पड़ी, लेकिन इन सभी

सीटों पर टक्कर में बीएपी रही। उधर, उदयपुर लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा

सीटों में दो पर बीएपी का कब्जा है।

इस संबंध में बांसवाड़ा के

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र पंड्या का कहना है कि मुझे भी रात में पोस्ट

मिला। अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का निर्णय है, तो पालना की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें