मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:05 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस-भाजपा ने जीतीं 44-44 सीटें, रालोपा को एक और निर्दलीयों को 10 सीटें

पूर्व मेयर कुंती देवड़ा व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा हारे, पूर्व डिप्टी मेयर देवेंद्र सालेचा की भी हार

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन26 बार पढ़ा गया
कांग्रेस-भाजपा ने जीतीं 44-44 सीटें, रालोपा को एक और निर्दलीयों को 10 सीटें

पूर्व मेयर कुंती देवड़ा व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा हारे, पूर्व डिप्टी मेयर देवेंद्र सालेचा की भी हार

जोधपुर। जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों में हुए चुनाव की मतगणना सोमवार को हुई। इसमें 99 वार्डों की गणना हो गई है। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों को बहुमत नहीं मिल सका है। भाजपा और कांग्रेस ने 44-44 वार्डों पर अपना कब्जा जमाया है। वहीं आरएलपी ने एक सीट जीती है। निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में 10 सीटें गई हैं। वहीं वार्ड संख्या 50 का परिणाम घोषित नहीं हो सका है।

यहां एक ईवीएम में खराबी होने के चलते रिपोलिंग की जाएगी। इस चुनाव में कई दिग्गज हार गए है। कांग्रेस में पूर्व मेयर कुंती देवड़ा व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा की करारी हार हुई है। वहीं भाजपा से पूर्व डिप्टी मेयर देवेंद्र सालेचा भी हार गए है। यह तीनों मेयर की रेस में शामिल थे।

शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में जोधपुर नगर निगम चुनाव के 100 वार्डों में से 99 सीटों की मतगणना गई। काउंटिंग की शुरुआत डाक मतपत्रों की गिनती से की। इसके बाद अन्य मतों की गणना हुई। इसके लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज के 10 रूम में हर वार्ड के अनुसार अलग-अलग टेबल लगाई गई। परिणाम के अनुसार वार्ड 99 में भाजपा की निकिता गहलोत ने पूर्व मेयर कुंती देवड़ा को 259 वोटों से शिकस्त दी।

वार्ड 42 में कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा को भी हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री मेघराज लोहिया ने उन्हें 279 वोटों के अंतर से हराया। वार्ड 51 का नतीजा भी खास रहा। कांग्रेस की जेन-जी 21 वर्षीय सरस्वती प्रजापत ने जीत दर्ज की। वे इस चुनाव में सबसे कम उम्र की प्रत्याशी हैं और फिलहाल संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।

वार्ड 28 में भाजपा प्रत्याशी और फुटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी विकास राघवानी विजयी रहे। वहीं भाजपा प्रत्याशी और पूर्व डिप्टी मेयर देवेंद्र सालेचा हार गए। कांग्रेस से पूर्व जिलाध्यक्ष नरेशचंद्र जोशी जीते। दोनों भाजपा और कांग्रेस के मेयर पद के दावेदारों में शामिल थे। इस वार्ड से भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर थी। बता दे कि जोधपुर नगर निगम में 100 वार्ड है, यहां 385 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

इसमें कांग्रेस और भाजपा के 100-100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। वहीं अन्य दलों और निर्दलीय की संख्या 185 थी। कुल 7 लाख 12 हजार 164 मतदाता में से 5 लाख 12 हजार 410 मतदाताओं ने अपने वोट का उपयोग किया थ। जोधपुर में मतदान प्रतिशत 71.95 प्रतिशत रहा।

वार्ड 50 के बूथ संख्या 338 पर ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी के चलते मतगणना नहीं हो सकी। ईवीएम की जांच के लिए इंजीनियर को बुलाया गया, लेकिन कोशिश के बाद भी मशीन से गणना संभव नहीं हुई। इसकी जानकारी रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ने पूरे मामले से राज्य निर्वाचन आयोग को अवगत कराते हुए पत्र भेजा है। अब आयोग की अनुमति के बाद 16 सितंबर को बूथ संख्या 338 पर पुनर्मतदान कराया जाना संभावित है।

जोधपुर नगर निगम चुनाव की खास बात रही कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जहां वार्ड संख्या 88 में अपना मतदान किया, उस वार्ड से भाजपा के अशोक खींची चुनाव जीते। दूसरी ओर वार्ड संख्या 56 में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने अपना मत दिया, वहां से कांग्रेस की पुष्पा देवी ने जीत दर्ज की।

जोधपुर नगर निगम में इस बार हनुमान बेनीवाल की आरएलपी ने खाता खोल दिया। जोधपुर के वार्ड 66 से रालोपा उम्मीदवार मोहम्मद इरफान उर्फ राजू भाटी ने कांग्रेस के शेर मोहम्मद को 1672 मत से हराया। वहीं जोधपुर निगम के वार्ड से निर्दलीय विशाल सांखला, वार्ड 19 से दिनेश शर्मा, वार्ड 20 से चेतन गहलोत, वार्ड 81 से स्वरूप सिंह, 29 से अफसाना बानो, 48 से दुर्गा मेवाड़ा, 47 से मोहन चौधरी, 27 से कासम खान, 76 से निर्मला नायक और वार्ड 69 से लियाकत अली रंगरेज चुनाव जीते।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें