मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार दिवस पर गृहमंत्री शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने राज्यवासियों को दीं शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं

दी है। हालांकि, देश में लोकसभा चुनाव के चलते लागू आचार संहिता के

मद्देनजर राज्य स्तरीय कार्यक्रम नहीं होंगे।

गृह मंत्री

शाह ने कहा कि बिहार के सभी बहनों-भाइयों को बिहार दिवस की अनंत

शुभकामनाएं। बिहार विद्वता, वीरता व ऐतिहासिक गौरव गाथाओं का केंद्र रहा

है। देशव्यापी परिवर्तनों, आंदोलनों और राष्ट्रनिर्माण के कार्यों में मुखर

भूमिका निभाने वाले इस प्रदेश के वासियों ने हर क्षेत्र में अपना लोहा

मनवाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार

के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित है। मैं प्रदेशवासियों की उत्तरोत्तर

उन्नति व समृद्धि की कामना करता हूं।

भाजपा के राष्ट्रीय

अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्कृति,

शौर्य व ज्ञान की पुण्य धरा बिहार के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों

को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। आध्यात्मिक विरासत व युगान्तरकारी आंदोलनों

से बिहार ने सदैव राष्ट्र को दिशा व दृष्टि प्रदान की है। राष्ट्र के

उत्कर्ष में प्रदेश के प्रतिभा संपन्न व परिश्रमी भाईयों-बहनों का योगदान

अमूल्य है।

इनके अलावा बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने

बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बिहार मगध की धरती है,

जिसने देश को स्वर्णिम काल दिया है। बिहार ने देश को नालंदा और विक्रमशिला

विश्वविद्यालय दिया। डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार बढ़े, बिहार विकसित हो,

बिहार की समृद्धि बढ़े इसी कामना के साथ बिहार दिवस की शुभकामनाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें